BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2024, 2:55 pm
KHABAR : वैश्य महासम्मेलन की जिला युवा इकाई के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम संपन्न, वृक्षारोपण भी किया गया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक आदरणीय नारायण प्रसाद जी गुप्ता नानाजी की पुण्य स्मृति में दिनांक 8 फरवरी बुधवार को संकल्प दिवस के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन जिला युवा इकाई द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर सुबह 09.30 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान कार्यक्रम में लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया गया। 
रक्तदान कार्यक्रम में वैश्य बंधुओं व महिलाओं में अनीता समदानी, सीमा गर्ग, विजय मुच्छाल, राजेश कसेरा, जयेश मुच्छाल, गजेंद्र शर्मा कोकू, महेश सोनी जावद, विकास गोयल, विश्वास खंडेलवाल, डॉ मनीष चमडिया, आशीष दरक, रमेश लखेरा, आशीष गर्ग, कैलाश कामरिया, सिमरन कोटवानी, अर्चना बैरागी आदि ने भी रक्तदान कर भागीदारी की। उपरोक्त कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक आदरणीय नानाजी को याद कर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री जगदीश अग्रवाल ने वैश्य महासम्मेलन को मजबूती प्रदान कर सदस्यता में विस्तार की बात कही गई और रक्तदान कर जीवनदान के लिए सभी को प्रेरित किया। साथ ही सभी ने वैश्य एकता जिंदाबाद के जय घोष लगाएं एवं इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ।
कार्यक्रम को विशिष्ट रुप से उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा, जिला अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, संरक्षक डॉ हरनारायण गुप्ता, जम्बू कुमार जैन, जिला प्रभारी विजय मुच्छाल जावद, अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुरेश सिंहल, महामंत्री हरीवल्लभ मुच्छाल, पारस जैन, युवा इकाई जिला अध्यक्ष मनोज माहेश्वरी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में संदीप खाबिया, ओपी खंडेलवाल, पारस लसोड, सुनील पटेल, अरुण गर्ग, युवा इकाई जिला अध्यक्ष  मनोज माहेश्वरी, तुषार लालका, बंटी जम्बू अग्रवाल, विमल मोगरा, वासुदेव गर्ग, पंकज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विवेक खंडेलवाल, जीतू शक्तावत, गौरव चोपड़ा, महिला इकाई अध्यक्ष वंदना मंत्री, गरिमा माहेश्वरी, दिलीप बांगड़ जावद, आदि सदस्य उपस्थित थे। 
रक्तदान कार्यक्रम में संयुक्त रूप से साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग रहा। वैश्य बंधुओं द्वारा सभी रक्त दाताओं, रेड क्रॉस संचालक सत्येंद्र राठौर व अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया व सभी का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE