कुकडेश्वर। नगर से लगी गांव पंचायत हतुनिया में खेल प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही हैं। जिसमें मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण स्तर के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपने खेल का हुनर दिखाने का सबसे शानदार अवसर मिलेगा। उक्त क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन सुंदर लक्ष्मी मेमोरेबल ट्रस्ट तलाऊ के द्वारा किया जा रहा हैं।
सुंदर लक्ष्मी क्रिकेट प्रीमियर लीग में मनासा तहसील की खेल टीमें भाग लेगी। फ़ाइनल में विजेता टीम को एक लाख रूपए की नकद राशि पुरुस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसी प्रकार उप विजेता टीम को पचास हजार रुपए, बेस्ट खिलाड़ी को इक्कीसो रुपए व प्रत्येक मेच में बेस्ट खिलाड़ी पुरुस्कार इस क्रिकेट प्रतियोगिता में दिया जाएगा।
आयोजक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सिर्फ मनासा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की क्रिकेट टीमें ही भाग लेगी। इंट्री फ़ीस 6100 रुपए रखी गयी है। उक्त खेल प्रतियोगिता गांव पंचायत हतुनिया के क्रिकेट काउंसिल मैदान हतुनिया तहसील मनासा जिला नीमच में रखी गयी हैं। जिसके सभी मैचों का सीधा प्रसारण सुंदर लक्ष्मी मेमोरेबल ट्रस्ट यू ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।