BREAKING NEWS
चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2024, 5:17 pm
KHABAR : पालसोड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ ऐतिहासिक स्वागत, अंबिका रिसॉर्ट में हुआ बौद्धिक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल पालसोड़ा में भव्य ऐतिहासिक पथ संचलन नगर में रविवार को निकला, जहां जगह-जगह लोगो ने पुष्प वर्षा के साथ पथ संचलन का भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया। वहीं नगर पालसोड़ा दुर्गावाहिनी ने जगह जगह प्रमुख चौराहों पर गुलाब पुष्प वर्षा के साथ जय श्री राम के नारों से पथ संचलन का ऐतिहासिक स्वागत किया। ग्राम पालसोड़ा के अंबिका रिसोर्ट मैदान प्रांगण में स्वयं सेवक व संघ के कार्यकर्ता मैदान पर एकत्र हुए। जहां सभी एक कतार में खड़े होकर सभी ने अनुशासन का परिचय देते हुए धर्म ध्वज भी फहराया। जिसके बाद पथ संचलन रिसोर्ट से प्रारंभ होकर ग्राम पालसोड़ा के प्रमुख मार्ग बस स्टेंड, नई आबादी, राठौर मोहल्ला होते हुए नीम चौक, पटेल मोहल्ला, होते हुए मेन रोड से पुनः वापस रिसोर्ट संघ स्थल पर पहुंचे। पथ संचलन के समापन पर संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख वैभव ओझा ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। पथ संचलन में स्वयंम सेवक कंधे पर डंडा रखकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन के दौरान वाद्य घोष की धुन बजाकर चल रहे थे। सभी कार्यकर्ता फुलपेंट और सफेद शर्ट पहने थे। संचलन के दौरान पुलिस प्रशासन हर्कियाखाल चौकी सुरक्षा हेतु पूरी तरह मुस्तैद रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE