चीताखेड़ा। समस्त मेवाड़ा प्रजापत समाज ने रविवार को पुरे देश में प्रजापत समाज की कुलदेवी सियादेवी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास पूर्वक ठाठबाट से मनाया। इसी अभियान के तहत चीताखेड़ा में भी मेवाड़ा प्रजापत समाज के तत्वावधान में समाजनों ने समाज की कुलदेवी सियादेवी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सियादेवी, ट्रैक्टर ट्राली में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकली।
इस अवसर पर बैण्ड बाजों एवं ढोल धमाकों के साथ रविवार को प्रातः 10 भव्य शोभायात्रा इष्ट देव भेरु बावजी के मंदिर से प्रारंभ हुई। जो गांव के विभिन्न मार्ग बस स्टैंड, बड़ी होली चौक, शितलामाता मंदिर, चारभुजानाथ मंदिर, माणक चौक, नीम चौक, सदर बाजार से परिभ्रमण करती हुई पुनः इष्ट देवता भेरु बावजी के मंदिर पहुंची। भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज जन महिला, पुरुष और युवा सभी हर उम्र के बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों पर धार्मिक गीतों की धुनों पर नाचते झूमते हुए चल रहे थे वही ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह फूलों की बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत कर कुलदेवी सिया देवी को माल्यार्पण, अगरबत्ती चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। भव्य शोभायात्रा के समापन के पश्चात सिया देवी की विशेष आरती कर सामूहिक महाप्रसाद के रूप में सहभोज किया गया।