भोपाल। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की 17 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अपेक्स बैंक मुख्यालय, सुभाष यादव सभागार में होगी। अगले दिन 18 फरवरी को सूखी सेवनियां विदिशा रोड, में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हो सकते हैं शामिल। महासभा उन्हें सम्मानित करेगी। प्रदेश प्रवक्ता राम मोहन यादव ने बताया कि आयोजन की तैयारी को लेकर यह बैठक होगी।