भोपाल। छोला दशहरा मैदान में चल रही वासंती रामलीला में शुक्रवार को सुबाहू और मारीच वध के साथ कई अन्य प्रसंगों का मंचन किया गया।
संगीतमय रामलीला का शुभारंभ गत दिनों वसंत पंचमी पर हुआ था। शुक्रवार को भी रामलीला देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी लोग इस दौरान बार- बार श्रीराम के जयकारे भी लगाते रहे। आयोजक विक्रम सिंह मीना ने बताया कि रामलीला का मंचन नजीराबाद की शिव मंडली द्वारा किया जा रहा है। रामलीला का समापन माघ पूर्णिमा से एक दिन पहले 23 फरवरी को रावण दहन के साथ होगा।