BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2024, 3:14 pm
BIG NEWS : कृषि उपज मंडी में जिंसों की बंपर आवक, देर शाम तक चला तुलाई का काम, सड़कों पर बनी जाम की स्थिति, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर    

Share On:-

मनासा। कृषि उपज मंडी में सोमवार को जिंसों की बंपर आवक होने से मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद करना पड़ा। जिसके कारण प्रवेश द्वार के दोनों ओर उपज से भरे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कृषि मंडी से रानी लक्ष्मी बाई मार्ग मंदसौर नाका तक वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए मंडी प्रशासन की ओर से मंडी परिसर में जगह की गई। इसके बाद एक-एक वाहन को अंदर प्रवेश दिया गया। सुबह 10 बजे से देर शाम 7 बजे तक भी जाम की स्थिति बनी रही। 
कृषि उपज मंडी में चना, अलसी, लहसुन, धनिया और मैथी की काफी अधिक आवक हो रही है। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज को लेकर सुबह से ही मंडी में पहुंच रहे हैं। मंडी में व्यापारियों द्वारा देर शाम तक जिंसों की तुलाई की जा रही है।  व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए मंडी प्रशासन की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया। जिसके कारण प्रवेश द्वार के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानों को यहां पर बारी-बारी से मंडी में प्रवेश दिया गया। बताया गया कि भावों में तेजी के कारण किसान अपनी उपज को लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE