BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2024, 7:51 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और जावद का शुभम, जब पहुंचा उपज लेकर तो तौल के बाद लेने गया पेमेंट, फिर जैसे ही लौटा अपने लहसुन के ढेर के पास तो खाली मिली जगह, फिर आनन फानन में लगाई कार्यालय दौड़, इस्पेक्टर दास की चतुराई आई काम, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर       

Share On:-

नीमच। कृषि उपज मंडी में आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक किसान के लहुसन का ढेर गायब हो गया। जिसके बाद सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और किसान को लेकर मंडी इस्पेक्टर के पास गए। मंडी इस्पेक्टर ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किसान को उसकी उपज लौटाई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जावद से शुभम पिता विष्णु धाकड़ मंडी में 04 कट्टे लहसुन और रायड़ा लेकर आया था। रायड़े की नीलामी होने के बाद किसान शुभम पेमेंट लेने गया। जब पेमेंट लेकर वापस शाम को करीब 05 बजे लहसुन के ढेर के पास आया तो उसकी लहसुन गायब थी। जिसके बाद उसने आसपास तलाश की। जानकारी लगते ही सुरक्षा गॉर्ड मौके पर पहुंचे और किसान को लेकर मंडी इस्पेक्टर समीर दास के पास लेकर गए। समीर दास ने किसान की बात सुनी और एक घंटे के बाद आने की कहा। फिर एक घंटे बाद किसान को उसकी उपज 04 कट्टे लहसुन के लोटा दिए गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान जब रायड़े का पेमेंट लेने गया था तो सुरक्षा गार्ड ने देखा कि लहसुन का ढेर काफी समय से सुना पड़ा हुआ था। जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने इसकी जानकरी मंडी इस्पेक्टर समीर दास को दी। समीर दास के निर्देश पर सुरक्षाकर्मी लहसुन को लेकर समीर दास के पास पहुंचे। जब किसान शुभम लहसुन गायब होने की शिकायत लेकर पहुंचा तो समीर दास ने चतुराई दिखाते हुए किसान को एक घंटे बाद आने की कहा। इस दरमियान समीर दास ने मंडी में लगे सीसीटीवी फुटेज में लहसुन किसान के होने की पुष्टि की। उसके बाद मंडी सचिव उमेश शर्मा के मार्गदर्शन में किसान शुभम को लहसुन लोटा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE