मंदसौर। जिले की पिपलिया कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओ के चलते मंडी व्यापारियों ने नीलामी बंद की सुचना मिलते ही मल्हारगढ़ तहसीलदार ब्रजेश मालवीय कृषि उपज मंडी पहुंचे और मंडी प्रशासन सहित व्यापारी संघ, तुलावटी संघ, हम्माल संघ सहित किसानों से चर्चा की।
चर्चा के दौरान मंडी प्रशासन पर रिश्वत लेकर देर रात में लहसुन से भरी गाड़िया बिना टोकन के मंडी प्रांगण में एंट्री के घंभीर आरोप लगाए। साथ ही मंडी व्यापारियों ने तहसीलदार को मंडी के बाहर मनासा मार्ग पर लगने वाले जाम के सुझाव को लेकर मंडी प्रांगण में पीछे की ओर बने गेट को खोलने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार आज कृषि उपज मंडी में किसानों द्वारा खाली भूमि देख कर सड़क पर लहसुन के ढेर लगा दिए जिसके चलते तुलावटियों को उपज तोल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं हम्माल को माल व्यापारीयों के गोदाम तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मल्हारगढ़ तहसीलदार ब्रजेश मालवीय द्वारा मंडी व्यापारियों तुलावटियों, हम्माल संघ एवं किसानों से चर्चा कर मामला शांत कर मंडी में उपज की नीलामी शुरू की।
पूर्व में भी कृषि उपज मंडी के पीछे के गेट को खोलने की मांग की गई थी लेकिन आज तक मंडी प्रशासन कृषि उपज मंडी के पीछे का गेट खोलने में नाकाम रही। आखिर मंडी प्रशासन की एक क्या मज़बूरी है जो प्रतिदिन अनेकों समस्याओं का सामना कर कर रही लेकिन मंडी प्रांगण के पीछे का गेट नहीं खोल रही है।
जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान दे ताकि कृषि उपज मंडी में अव्यवस्था न हो और प्रतिदिन नियमित रूप से चल सके।