सिंगोली। तहसील क्षेत्र की फुसरिया पंचायत के गांव माताखेड़ा में अचानक लगी आग से दो बाड़ों में रखी मक्का की कड़प जलकर भस्म हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
शुक्रवार देर शाम मिली जानकारी के अनुसार आगजनी में किसानों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचता तो आग के फैलने पर अन्य लोगों को काफी नुकसान हो जाता है। संबंधित हल्का पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया की आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। जबकि आगजनी की घटना में प्रभावित आजाद हुसैन और कालू मेवाती को ज्यादा कोई आर्थिक नुकसानी नहीं हुई है। उपज प्राप्ति के बाद मवेशियों के लिए बाड़ों में छोड़ी गई मक्का की कड़प ही जल पाई है। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर यथा समय आग पर काबू पा लिया वरना अन्य लोगों को फसल नुकसानी हो सकती थी।