BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2024, 3:42 pm
BIG NEWS : जीरन पुलिस को मिली सफलता, एक मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 247 किलो अवैध डोडाचुरा जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

जीरन। अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक जिला नीमच नवलसिंह सिसौदिया, अति पुलिस अधीक्षक नीमच, अभिषेक रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा जारी दिशा निर्देशो के पालन में अवैध मादक पदार्थ तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जीरन पुलिस ने बडी मात्रा में मादक पदार्थ जप्त कर एक आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2024 को थाना जीरन पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी कर ट्रक नम्बर आरजे 07 जीए 5718 से आरोपी सोहनराम पिता हेमाराम जाट उम्र 35 साल निवासी इराली का बास गांव साथीन थाना पिपाड सीटी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 247 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 56/ 24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE