नीमच। देश के सर्वहारा वर्ग एवं विकास वादी सोच के धनी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से पूरे देश के मुस्लिम समाज को रमजान के पवित्र माह की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं देते हुए रमजान की पवित्रता को बयां करते हुए बधाई का संदेश दिया है। वहीं दूसरी और दिल्ली पुलिस के कर्मचारी ने देश की मौजूदा सरकार की उच्च छवि को बदनाम एवं धुमिल करते हुए जुम्मे की नमाज अदा कर रहे मुस्लिम नौजवान को लात मारकर मोदी सरकार को बदनाम करने का दुस्साहस किया है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला महामंत्री एवं जिला वक्फ कमेटी के उपाध्यक्ष मो. शकील कुरैशी ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का सपना है वो मुस्लिम समाज के नौजवानों के एक हाथ में कम्प्यूटर और एक हाथ मे पवित्र क़ुरआन पाक देखना चाहते हैं। वहीं ऐसे कर्मचारी अपनी नापाक हरकतों से सरकार को बदनाम करने का दुस्साहस कर रहे हैं। ऐसे दोषी कर्मचारी को सस्पेंड करते हुए देशद्रोह का मुकदमा दायर कर जेल भेजा जाना चाहिए।