मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में 1 से 7 अप्रैल तक सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा का व्याख्यान किया जाएगा। सोमवार सुबह 10ः00 बजे बड़ी संख्या में आयोजनकर्ता सहित नगर के वरिष्ठ लोगों ने एकत्रित होकर सोमनाथ महादेव मंदिर से कथा स्थल तक ढोल नगाड़ों के साथ अक्षत नगर पहुंचे। जहां होने वाली कथा का 5 पंडितों द्वारा विधिविधान से पुजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। वहीं आज से कथा आयोजन की तैयारी शुरू की। भूमिपूजन के दौरान बड़ी संख्या में नगर के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।