सरवानिया महाराज। पुलिस चौकी क्षेत्र के बीट बांगरेड से पुलिस ने एक वाहन जप्त किया है। सरवानियां महाराज पुलिस के मुताबिक यह वाहन मनीष गुर्जर ग्राम बांगरेड के यहां से जप्त किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन मारुती कंपनी की इको कार है जिसे डिस्मेंटल किया जा रहा था। वाहन के बहुत सारे पार्ट्स काट कर खोल कर गायब कर दिए गए हैं। बताते हैं उक्त वाहन राजस्थान के सिरोही जिले का है और सरवानिया महाराज पुलिस के मुताबिक सिरोही राजस्थान से चोरी का वाहन है। बीट प्रभारी किशनलाल परिहार ने बताया कि मामले में सरवानिया चोकी पर 102 में मामला दर्ज कर उक्त कटे फटे बिना पार्ट्स के वाहन के ढांचे को जप्ति में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वाहन पर पुलिस सिग्नल लगा रखा था बजता था सायरन-
सुत्रों के मुताबिक जो खबरें गांव से छनकर आ रही है उनमें कहा जा रहा है कि पुलिस चौकी सरवानिया महाराज ने जिस वाहन को जप्त किया है वो पिछले चार छः महीने से गांव बांगरेड़ में ही चलता देखा गया है। सुत्रो के मुताबिक उक्त वाहन पर पुलिस सिग्नल की बत्ती व पुलिस सायरन भी बजता था जिससे कई बार गांव के लोगों को लगता था कि गांव में पुलिस आई है लेकिन जब देखते तो पता चलता कि ये तो स्थानीय वाहन है। अचानक से उक्त वाहन को डिस्मेंटल करना अपने आप में शंका के घेरे में है तो है लेकिन सरवानिया पुलिस की पारदर्शी जांच में वाहन भले ही जप्त किया है पर किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया और नाही किसी को गिरफ्तार किया । केवल एक आधे अधुर पार्ट्स निकाल कर बचा खुचा ढांचा पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस का तर्क है कि जंहा से वाहन चोरी है वहां अपराध पंजीबद्ध होगा संबंधित पुलिस कार्रवाई करेगी। लेकिन सुत्रो के मुताबिक उक्त वाहन जप्त भले ही मनीष गुर्जर के यहां से किया गया है लेकिन मोके पर जो व्यक्ति इस वाहन को यहां लाया था उसका नाम भी पुलिस को गुर्जर के परिजनों ने बताया था। अगर पुलिस बारिकी से जांच-पड़ताल करेगी तो दुध का दुध और पानी का पानी हो सकेगा।
पुलिस ने मोके से जप्त किया वाहन का ढांचा-
पुलिस चौकी हेड मोहर्रीर गोविंद सिंह ने बताया कि सरवानियां पुलिस को सुचना मिली कि ग्राम बांगरेड़ में एक वाहन को कुछ लोगों द्वारा काट कर उसके पार्ट्स अलग किए जा रहे हैं तो वहां बीट प्रभारी किशनलाल परिहार ने छानबीन की तो एक वाहन को डिस्मेंटल करना पाया गया जिसको जप्त कर पुलिस चौकी सरवानिया पर लाया गया है। उक्त मामले में संबंधित पुलिस कार्रवाई करेगी।