नीमच। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध डोडाूचरा व तस्करी में पर्युक्त ट्रक को जब्त किया गया है। वहीं दो आरोपी फरार है। जिनकी भी तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अकिंत जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में जिले मंे अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान दिनांक 13.03.2024 टीम द्वारा एक वाहन आयशर ट्रक पीबी 65 एएच 7607 में 02 प्लास्टिक के कट्टे में भरे डोडाचूरा का परिवहन करते 13 किलोग्राम पिसा हुआ। डोडाचूरा किमती 26 हजार रूपये का परिवहन करते ट्रक ड्रायवर आरोपी अमनदीप सिंह पिता जगदीश सिंह सिख राजपूत उम्र 35 साल निवासी ग्राम फतेहपुर गडी थाना बलुड जिला पटीयाला पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी से जप्त डोडाचूरा लाने के संबंध में पूछताछ करते जप्तशुदा डोडाचूरा अपने स्वम के उपयोग के लिये शाहरूख पिता न्याज मोहम्मद मेवाती मुसलमान निवासी खालसा पंजाबी ढाबा कचनारा व अन्बालाल पिता फकीरचन्द्र गुर्जर निवासी रोहतक हरियाणा ढाबा चामुण्डा माता मन्दिर के सामने महू नीमच रोड माल्याखेडी फन्टे से लाना बताया। जो उक्त तीनों आरोपियांे के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में जांच जारी है।
ये आरोपी गिरफ्तार-
अमनदीप सिंह पिता जगदीश सिंह सिख राजपूत उम्र 35 साल निवासी ग्राम फतेहपुर गडी थाना बलुड जिला पटीयाला पंजाब।
ये आरोपी फरार -
- अन्बालाल पिता फकीरचंद्र गुर्जर निवासी रोहतक हरियाणा ढाबा चामुण्डा माता मंदिर के सामने महू नीमच रोड माल्याखेडी फन्टा।
- शाहरूख पिता न्याज मोहम्मद मेवाती मुस्लमान निवासी खालसा पंजाबी ढाबा कचनारा।
जप्त सामग्री
- 13 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा।
- एक आयशर ट्रक पीबी 65 एएच 7607 (3) ट्रक में भरे पाइप व मशीनरी का सामान।
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन व टीम का सराहनीय योगदान रहा।