नीमच। जिले की जावद पुलिस ने एक कार से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। वहीं आरोपी मौके से भागने में सफल रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के दिशा निर्देश से नशा उन्मूलन एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेच चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस जावद, निलेश्वरी डावर एवं इंचार्ज थाना प्रभारी असलम पठान के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 15.03.24 को मुखबिर सूचना के आधार पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये एक फरार आरोपी के कब्जे वाली बिना नम्बर की ईको कार मारुति सुजुकी ग्रे रंग की से 300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया आरोपी चालक राजवीर भील निवासी बोरदिया कला थाना नीमच सिटी जिला नीमच मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के भरसक प्रयास टीम भेजकर की जा रहै है अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी थाना जावद व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।