BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2024, 1:07 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और भरी दोपहरी का समय, जब किसानों को मिली ये सूचना तो निर्मित हुई ये स्थिति, फिर अन्नदाताओं ने लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में व्यवस्थाओं की कमी के चलते जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। आगामी तीन दिनों के अवकाश के पहले आज मंडी में लहसुन सहित अन्य सभी जिंसों की आवक अधिक हो रही है। आवक अधिक होने से मंडी में किसानों के वाहनों से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इससे मंडी व्यापारियों के साथ ही किसानों व अन्य लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

80 सुरक्षा गार्ड होने के बाद भी ऐसी स्थिति- 
कृषि उपज मंडी में होली के पर्व को देखते हुए कल से तीन दिन के लिए अवकाश घोषित किया गया है। आगामी दिनों के अवकाश के चलते ही आज मंडी में सभी तरह की जिंसों की बंपर आवक रही। किसानों की मानें तो मंडी में करीब 80 सुरक्षा गार्ड तैनात है। लेकिन आज एक भी सुरक्षा गार्ड व्यवस्था संभालते हुए नजर नहीं आ रहा है। ये सभी गार्ड दिनभर चाय व अन्य तरह की होटलों पर बैठकर टाईम पास करते हैं। वहीं अन्नदाताओं ने कहा कि मंडी के अधिकारी व मंडी इंस्पेक्टर भी सुनवाई नहीं करते हैं। किसानों ने रसीद में कुछ भी भाव लिखने का आरोप भी सुरक्षा गार्डों पर लगाया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE