BREAKING NEWS
BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : रतलाम में कांग्रेस की अंदरूनी कलह सड़क पर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली पुलिस की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : वॉइस ऑफ एमपी की खबर का असर, सहकारिता भर्ती.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लक्ष्मी देवी शर्मा, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 1:01 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की कृषि उपज मंडी और अवकाश की घोषणा, जब अचानक हुई उतरते सीजन में इस उपज की इतनी आवक तो व्यापारियों ने कही बड़ी बात, किसानों को मिले ये भाव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में कल से अवकाश रहेगा। जिसे देखते हुए आज ठीक-ठाक संख्या में किसान अपना माल लेकर नीमच की स्टेशन रोड स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचे। आज मंडी में लहसुन करीब 9000 से 10000 बोरी की आवक हुई। वर्तमान में लहसुन का सीजन लगभग समाप्ति की ओर है। ऐसे में लहसुन की इतनी आवक को व्यापारी बेहतर मान रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो देसी लहसुन का 6000 से 15000 तक का भाव किसानों को मिल रहा है। वहीं ऊंटी लहसुन उपर में 19000 तक बिकी। ऊंटी लहसुन का भाव नीचे में 8000 तक रहा। 

गौरतलब है कि मंडी में आज आसपास के क्षेत्रीय किसान अधिक संख्या में पहुंचे। अवकाश को देखते हुए दूर दराज के किसानों ने अपना माल लेकर मंडी पहुंचने से गुरेज़ किया। कुछ किसानों का यह कहना था कि हम लोग जब कुछ दिनों पहले लहसुन लेकर मंडी में आए थे, तब हमें 35000 तक भाव मिला था। उसकी तुलना में अभी भाव आधे से भी कम मिल रहा है। जिसकी वजह से थोड़ी मायूसी है। 

व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान सीजन को देखते हुए सफेद चांदी का भाव उच्चतम स्थिति में है। एक तरफ संभावना बताई जा रही है कि अवकाश के बाद लहसुन की आवक जबरदस्त रहेगी तो दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि किसान अब अपनी आर्थिक जरूरत के हिसाब से ही मंडी में माल लाएंगे। बाकी माल वह रोक कर रखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE