BREAKING NEWS
तराना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली.. <<     BIG NEWS : किताबों के लिए अभाविप का प्रदर्शन, 20.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत खनियांधाना में.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- संत रविदास स्वरोजगार.. <<     KHABAR : श्रावण मास में सेगांव में निकली भव्य कावड़.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया.. <<     KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 3:13 pm
KHABAR : समस्त सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य भगवान विष्णु के छटवे अवतार राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर होंगे कई आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समस्त सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य भगवान विष्णु के छटवे अवतार राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव 10 मई 2024 (अक्षय तृतीया) को धूमधाम एवम हर्षाेल्लास के साथ मनाने हेतु सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच द्वारा आज मंगलवार को दोपहर 3 बजे भव्य ध्वजा पूजन का आयोजन स्थानीय बावड़ी वाले बालाजी मंदिर (जाजू बिल्डिंग के पास) नीमच पर किया जाएगा। सकल ब्राह्मण समाज द्वारा लगातार नवम वर्ष का यह भव्य आयोजन रहेगा।  विद्वान आचार्य, पंडित लक्ष्मण शर्मा , पंडित गौरव  पारीक द्वारा विधि विधान से ध्वजा पूजन संपन्न किया जाएगा। तत्पश्चात बावड़ी वाले बालाजी के परम सेवक  पंडित गोपाल शर्मा द्वारा बालाजी की ध्वजा परशुराम जन्मोत्सव के संयोजक नवल किशोर शर्मा को  भेंट की जाएगी,जिसे ढोल ढमाकों के साथ धूमधाम से ध्वजा यात्रा के रूप में परशुराम महादेव मंदिर एलआईसी चौराहा नीमच पर स्थापित कर परशुराम जन्मोत्सव कार्यालय पूजन भी किया जाएगा।
कार्यालय पूजन के पश्चात शाम 5 बजे भगवान परशुराम जी की महाआरती को जाएगी। शाम 5रू15  बजे परशुराम जन्मोत्सव 2024 हेतु समाज की वृहद बैठक का आयोजन पंडित शैलेष जोशी की अध्यक्षता में  कर परशुराम जन्मोत्सव की कार्य योजना एवम व्यवस्था विभाजन करते हुए अलग अलग समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे जाएंगे। 
सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के सचिव एड दिलीप शर्मा ने बताया कि इस वर्ष परशुराम जन्मोत्सव पर परशुराम महादेव मंदिर पर परशुराम महादेव (नर्मदेश्वर शिवलिंग सहित शिव परिवार )की प्राण प्रतिष्ठा का भी 8,9,एवम10 मई का त्रिदिवसीय आयोजन भी होना सुनिश्चित है । जिसकी पूर्ण जानकारी मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश पंत एवम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संयोजक एड मनोज शर्मा  द्वारा दी जाएगी।
बैठक में सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष संजय व्यास द्वारा परशुराम जन्मोत्सव 2023 एवम 2023-24 का आयदृ व्यय भी प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष विजय तिवारी भी मंदिर निर्माण के आयदृव्यय का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे।
सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की वर्ष भर आयोजित गतिविधियों की जानकारी अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी एवम सचिव मधु चतुर्वेदी संयुक्त रूप से देंगी। बैठक का संचालन एड दीपक शर्मा द्वारा किया जाएगा। बैठक के पश्चात समाज के सपरिवार होली मिलन का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE