BREAKING NEWS
BIG NEWS : किताबों के लिए अभाविप का प्रदर्शन, 20.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत खनियांधाना में.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- संत रविदास स्वरोजगार.. <<     KHABAR : श्रावण मास में सेगांव में निकली भव्य कावड़.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया.. <<     KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 3:19 pm
KHABAR : नीमच में विजया मित्र मंडल ने निकाली बेसहारा दिवंगतों की 23 वीं अस्थि कलश यात्रा,  अप्रैल को हरिद्वार में मां गंगा में करेंगे अस्थियों का विसर्जन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में विजिया मित्र मंडल द्वारा‌ आज बेसहारा दिवंगतों की 23 वीं अस्थि कलश यात्रा हिंदू धर्म के रीति रिवाज के अनुसार निकाली गई। इन अस्थियों का 2 अप्रैल को हरिद्वार में गंगा विसर्जन होगा। नीमच स्टेशन से हरिद्वार के लिए विजय मित्र मंडल के 20 सदस्य अस्थियां तर्पण करने के लिए रवाना हुए। 

उल्लेखनीय है कि बेसहारा लोगों के दिवंगत होने पर अंतिम संस्कार के बाद विजिया मित्र मंडल द्वारा अस्थियों के संचय करने का काम पिछले 22 वर्षों से किया जा रहा है। आज विजिया मित्र मंडल के 20 सदस्यों ने लावारिस अस्थियों का तर्पण करने हरिद्वार के लिए नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद प्रस्थान किया। अस्थि कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। जो की बारादरी, नया बाजार, बिहार गंज चौराहा, नृसिंह मंदिर,घंटाघर, पुस्तक बाजार, राम मंदिर चौकन्ना बालाजी होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। बताते चलें कि 2 अप्रैल को मोक्षदायिनी गंगा के तट हर की पौड़ी पर सुबह 7 बजे अस्थियों तर्पण किया जाएगा। अभी तक विजय मित्र मंडल द्वारा 620 बेसहारा दिवंगतों की अस्थियों का विसर्जन करवाया गया है। अस्थि कलश यात्रा में नवीन गोयल,अनिल मित्तल, गोपाल सिंहल, संजय गोयल, मनोहर लोढ़ा, मुकेश सैनी, दिनेश पंडरिया, सुनील चौरडिया, सत्यनारायण वर्मा,श्याम मित्तल, विजय चौरसिया, राकेश सफा, प्रवीण मित्तल,दिलीप मित्तल आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE