BREAKING NEWS
तराना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली.. <<     BIG NEWS : किताबों के लिए अभाविप का प्रदर्शन, 20.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत खनियांधाना में.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- संत रविदास स्वरोजगार.. <<     KHABAR : श्रावण मास में सेगांव में निकली भव्य कावड़.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया.. <<     KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 10:42 am
KHABAR : श्री मारु औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज ने भजन कीर्तन फूलों की होली के साथ मनाया होली मिलन व फाग महोत्सव, महिलाओं में दिखा उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री मारु औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज नीमच  इकाई ने पंचवटी कॉलोनी स्थित परशुराम धाम मंदिर प्रांगण में रंगों का त्योहार होली पर्व फाग महोत्सव फूलों की होली और भजन कीर्तन के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण की प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया।
फाग महोत्सव में महिलाओं ने आज बिरज में होली है रसिया ....होली खेलो रंग और गुलाल से..  सांवरिया रुक जा ओ राधे रानी रुक जा, सांवरिया तू इतना ना कियो  श्रृंगार नजर तोहे लग जाएगी आदि भजनों पर समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महिलाओं ने राधा कृष्ण की झांकी सजाकर  महारास कर फाग महोत्सव का आयोजन भी किया। कृष्ण की झांकी सजाई गई
इस अवसर पर‌ कार्यक्रम  के आयोजन में राधा कृष्ण रास राधा कृष्ण भजन रंग रंगीला का गेम, फूलों और गुलाल से होली सहित विभिन्न धार्मिक खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत कार्य योजना एवं रूपरेखा पर का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी एडवोकेट मदन लाल शर्मा मंदसौर ,महाकाली कैटरर्स गांधीधाम गुजरात  के प्रबंधक वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र जोशी मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों एवं समाज जनों के परिचय का आदान प्रदान हुआ।  समाज सेवी अवंती लाल शर्मा ,मीशा बंदी श्याम कुमार शर्मा ,वरिष्ठ एडवोकेट विजय शंकर शर्मा, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, दिलीप शर्मा, देवकरण शर्मा,विष्णु लाल शर्मा, मधुसूदन शर्मा ,राजेंद्र शर्मा ,दरबारी लाल शर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश शर्मा महुडिया, संजय शर्मा, पंडित श्रवण कुमार शर्मा, सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य एवं समाज की महिला मंडल के सदस्यों एवं पदाधिकारीयों आदि महिलाओं ने साथ मिलकर  रंग और गुलाल और फूलों से होली खेलकर फाग महोत्सव होली के भजन कीर्तनों के साथ  नृत्य के साथ मनाया।
कार्यक्रम का संचालन  अनिल शर्मा ने किया तथा आभार दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का विश्राम शांति पाठ से हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE