जावद। जावद की एकमात्र सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद को उत्कृष्ट सेवार्थ गतिविधियों के लिऐ रीजनल व प्रांत पदाधिकारीयो ने सम्मानित किया है। संस्था के अध्यक्ष मधुदुदन मुछाल व सचिव महेश सोनी ने बताया कि मध्य भारत पश्चिम प्रान्त की प्रान्तीय परिषद् की बैठक नीमच मे संपन्न हुई। जिसमे प्रदीप अग्रवाल, उज्जैन रीजनल महासचिव, सुनील सिंहल, नीमच रीजनल सचिव (सेवा), रेखा पोरवाल, मंदसौर, नेशनल प्रोजेक्ट मेंबर महिला एवं बाल विकास, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक सुरेन्द्र प्रधान, ग्वालियर, रीजनल सचिव (संस्कार), मध्य भारत पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, महासचिव घनश्याम पोरवाल एवं सुनिल लंवगीकर ने जावद शाखा को उत्कृष्ट सेवार्थ गतिविधि ग्राम विकास सहायता, नेत्रदान, पिछले 18 वर्षाे से लगातार एम्बुलेंस संचालित को लेकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मधुसुदन मुछाल, सचिव महेश सोनी, प्रांतीय पदाधिकारी अनिल काबरा, कैलाश सोनी, अरूण सोलंकी, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिपेश जोशी उपस्थित थे।