BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 5:14 pm
BIG NEWS : दमोह में मंच पर रो पड़े कांग्रेस प्रत्याशी, नामांकन जमा करवाने पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने तरवर सिंह को गले लगाया, जीतू बोले- देश में भाजपा और धोखा एक-दूसरे के पर्याय, पढे़ खबर

Share On:-

दमोह। लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी जनसभा के दौरान मंच पर फूट-फूट कर रो पड़े। जनता के बीच भावुक होकर रो रहे तरवर सिंह को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व विधायक अजय टंडन ने गले लगाकर शांत कराया।


मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह का नामांकन दाखिल किया जाना था, जिसके लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पटवारी, नेता प्रतिपक्ष और कई वरिष्ठ नेता दमोह पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने से पहले नीलकमल गार्डन में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जहां जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा और भाजपा को धोखा बताया।


जीतू बोले- देश में भाजपा और धोखा एक-दूसरे के पर्याय
मीडिया से चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि इस देश में बीजेपी और धोखा एक-दूसरे के पर्याय हैं। एक तरफ सेवादार और अच्छे मन का ईमानदार चुनाव मैदान में है और दूसरी तरफ बिकाऊ और लोभी, जिसने अपना परिचय बेईमानी का दिया है। ये चुनाव ईमानदार और बेईमानी के बीच है।


दमोह की जनता से मेरा आग्रह है कि मैंने पांच सवाल किए हैं। पहला आपके बच्चों को रोजगार क्यों नहीं और बीजेपी के बच्चों को रोजगार क्यों? जिले से पलायन क्यों हो रहा है। रेलवे की व्यवस्थाएं क्यों दुरुस्त नहीं है। दमोह का एक तालाब उसकी भी अभी तक सफाई क्यों नहीं हो सकी। किसानों को फसलों के सही दाम क्यों नहीं मिल रहे। ये सवाल आपके घरों में है और वोट देते समय याद रखना, खासकर संविधान से प्यार करने वाले लोग।


पटवारी ने कहा कि एक तरफ वह लोग हैं, जिन्हें 400 सीट चाहिए, क्योंकि उन्हें संविधान बदलना है और दूसरी तरफ वह लोग हैं जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आपके वोट के अधिकार को सुरक्षित रखना चाहते हैं। इसलिए सोच समझकर वोट देना और कांग्रेस को वोट देना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE