सनावद। माहेश्वरी समाज सनावद द्वारा होली मिलन समारोह समाज जनों द्वारा मंत्री परिसर में बड़े उत्साह से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओं द्वारा गणेश वंदना एवं पश्चात भगवान महेश की वंदना से की, पश्चात महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा होली के रसिया भगवान श्री कृष्ण एवं होली भजनों झूमते हुए पुष्प वर्षा फाग उत्सव मनाया।
इस दौरान सामूहिक रूप से गाए एवं भजनों पर सभी लोग झूमे, महिला मंडल अध्यक्ष स्मिता चोखड़ा एवम मोनिका चोखडा द्वारा सभी को तंबोला गेम व अन्य प्रतियोगिता रखी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाज जन् मौजूद थे।