BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 5:16 pm
KHABAR : जिला दंडाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने मतदान दिवस 13 मई को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने का परिपत्र किया जारी, पढ़े खबर

Share On:-

धार। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने धार जिले की संपूर्ण - राजस्व सीमा में स्थित औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सभी स्थापना के नियोजकों को निर्देशित किया हैं कि वे अपने संस्थान में कार्यरत से व्यक्तियों को, जिनमें आकस्मिक एवं दैनिक मजदूर भी सम्मिलित है, जो मध्यप्रदेश राज्य के पंजीकृत मतदाता है उन्हें लोकसभा आम निर्वाचन 2024 मतदान तिथि 13 मई 2024 (सोमवार) के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने का परिपत्र जारी किया है, ताकि उनके द्वारा मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। 


ज्ञात हो कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम 2024 जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के संसदीय क्षेत्र क्रमांक 25 धार में मतदान तिथि 13 मई 2024 (सोमवार) निर्धारित है। उक्त संबंध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-ख के प्रावधानानुसार निर्वाचन के दौरान मतदान दिवस को किसी भी करोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने हेतु सवैतनिक अवकाश प्रदान किये जाने के निर्देश है तथा यह उल्लेख है कि यह निर्देश ऐसे निर्वाचको पर लागू नहीं होंगे जिनकी अनुपस्थिति से उस नियोजन में कोई खतरा या सारवान हानि (Substantial) स्वेध्द हो सकती है। इस प्रावधान के अंतर्गत दैनिक वेतन/आकस्मिक श्रमिक भी मतदान दिवस पर मजदूरी सहित अवकाश के हकदार होंगे। इस प्रावधान का उल्लंघन करने वाले नियोजको के विरुध्द दण्ड के प्रावधान हैं। इस हेतु संसदीय क्षेत्रों में आने वाले समस्त कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापना में कार्यरत कामगारों को मतदान के लिए सुविधा देने की दृष्टि से इनके नियोजको, अधिभोगीगणों, प्रबंधको को निर्देशित किया जाता हैं कि वे उपर्युक्त प्रावधान का समुचित परिपालन अनिवार्यतः सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE