देवास। कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को विप्पी इंडस्ट्री के कर्मचारियों ने जांच की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। कर्मचारियों ने बताया कि हमारी कंपनी की सरकारी संस्था बनी थी जिसमें हम वेतन में से कुछ ना कुछ राशि जमा करवाते थे कई समय हो जाने के बाद भी यह राशि अभी तक कितनी हुई और कहां गई इसका कोई हिसाब नहीं दिया गया करीब 70 लाख रुपए का गवन किया गया है हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और हमारी राशि हमें वापस दिलवाई जाए।