बुरहानपुर। मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने मंगलवार को इच्छापुर स्थित इच्छादेवी मंदिर से जनसंपर्क की शुरुआत की। मंदिर परिसर में सांसद प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस और भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने ने कन्या पूजन किया। प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इच्छा देवी के चरणों में मत्था टेका और आशीर्वाद लेकर वह इच्छापुर ग्राम में जनसंपर्क के लिए निकले।
जगह-जगह पर महिलाओं ने सांसद प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की आरती उतारी। कुछ जगह सांसद प्रत्याशी ने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। ढोल-ताशा के साथ सांसद प्रत्याशी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव की प्रमुख मार्गाे से होकर गुजरे जहां उन्हें बड़ी संख्या में जनता का समर्थन भी मिला ।