BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 11:36 am
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और अवकाश के दिन, जब शुरू हुआ कारोबार तो उपज की नीलामी के लिए पहुंचे इतने किसान, बंपर आवक से लगी वाहनों की कतारें, लहसुन के भाव को लेकर अन्नदाताओं ने कही ये बड़ी बात, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में लहसुन और अन्य जिंसों की बंपर आवक हो रही है। मंडी में अवकाश के बाद दो दिनों से लहसुन के वाहनों की लंबी कतार मंडी के बाहर तक देखी जा सकती है। नीमच की कृषि मंडी में आज बेहतरीन क्वालिटी का देसी और उंटी लहसुन लेकर किसान पहुंच रहे हैं। 

किसान और व्यापारियों से हुई बातचीत के अनुसार आज मंडी में करीब 25000 से अधिक बोरी लहसुन की आवक हुई है। देसी लहसुन के भाव 9000 से 21000 तक मिल रहे हैं। वहीं ऊटी लहसुन 31000 रुपए तक बिका है। कुछ किसानों ने तो यह भी बताया कि हमारा उंटी लहसुन का ढेर 35000 तक भी बिका है। अप्रैल महीने में मंडी में लगभग 15 दिनों का अवकाश रहेगा। जिसका दबाव भी माल की आवक पर है। नया लहसुन आ रहा है। 15 दिनों तक इसी तरह की आवक बनी रहेगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रीय किसानों के अलावा आज मंडी में दूरदराज़ से भी काफी किसान पहुंचे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले 10 सालों में इस तरह के आकर्षक भाव देखने को नहीं मिले। पिछले 4 सालों में तो मौसम और भावों ने लहसुन किसानों की कमर तोड़ दी थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE