छतरपुर। जिले के भगवां थाना अंतर्गत कुसाई गांव में 5 दिन से लापता 18 वर्षीय युवती का शव उसी के घर के पास बने कुएं में उतराता मिला है।
जानकारी के मुताबिक रेखा रैकवार पिता परमलाल रैकवार 18 वर्षीय बीते दिन शुक्रवार की दोपहर एक बजे बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने घर से लापता हुई युवती की आसपास व रिस्तेदारी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। वहीं परिजनों ने शनिवार को भगवां थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मृतक की मां सुनीता रैकवार ने अपने रिस्तेदार मिथुन रैकवार व सतीश रैकवार निवासी ककरवाहा पर उनकी बेटी के साथ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 7 बजे परिजनों ने कुएं में शव को उतराते हुए देखा तो तुरंत भगवां थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही भगवां थाना प्रभारी रामस्वरूप उपाध्याय अपने पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला गया और शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्डम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।