BREAKING NEWS
खरगोन के लालपुरा में खूनी संघर्ष, गड्ढा.. <<     खरगोन में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 अवैध.. <<     KHABAR : कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा के पेपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शराब के नशे में यात्रियों की जान से खेल.. <<     पोलायकलां में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : योग से गूंजा नीमच, अंतर्राष्ट्रीय योग.. <<     शाजापुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     KHABAR : गांधी वाटिका में गूंजा योग का संदेश,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य, समीक्षा.. <<     KHABAR : मोरवन और मनासा में प्राकृतिक खेती पर.. <<     KHABAR : खटाम्बा जनकल्याण शिविर में मुख्य सचिव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 5:06 pm
KHABAR : झांतला में दशा पर्व को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह, महिलाओं ने व्रत रखकर की परिवार में खुशहाली की कामना, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। झांतला में गुरुवार को दशामाता पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इसमें महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से दशामाता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख सम्रद्धि, पारिवारिक दशा सुधारने सहितखुशहाली की कामना की।  माता पार्वती की स्वरूप दशा माता के पूजन का यह अवसर कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर गुरुवार को मिला जंहा सोलह श्रगार कर सुहागिन महिलाएं सुबह से  मंदिरों में पीपल के पेड़ के यंहा जुटी रही जंहा महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद पीपल के वृक्ष की पूजा कर कच्चे सूत का धागा लपेटा। सुबह से ही दशामाता की पूजा-अर्चना का दौर प्रारंभ हुआ, जो दोपहर तक चला।
पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। अलसुबह से ही पीपल के वृक्ष के आस-पास पूजा के लिए महिलाओं का तांता लगा। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की थाली सजाकर दशामाता की पूजा स्थल पर पूजा करने पहुंची। जहां पीपल के वृक्ष की कुमकुम, अक्षत, कंकू, अबीर, गुलाल, मेहंदी, दूध, दही, मिठाई, लच्छे से पूजा अर्चना की व पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा।

साधना व ट्विंकल सैन ने बताया कि आज के दिन महिलाए दशामाता के लिए बेसन के गहने भी बनाती है । पीपल को भगवान विष्णु का स्वरूप मानकर पूजन करती है। कच्चे सूत का 10 तार का डोरा बनाकर उसमें 10 गांठ लगाई जाती है । फिर महिलाए पीपल के पेड़ के चारो ओर दस बार घूमती है । और उसके तने पर पवित्र सुति धागे को घुमाती हैं । इसके बाद महिलाए सामूहिक रूप से राजा नल ओर रानी दमियती की कथा भी सुनती है । झांतला नई आबादी स्थित भोलेनाथ मंदिर के समीप पीपल के वृक्ष के साथ अन्य स्थानों पर दशामाता की पूजा-अर्चना की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE