नीमच। जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर मंदिरों की नगरी पिपलोन में मानस भारती सुश्री अपर्णा नागदा के मुखारविंद से श्री राम कथा का आयोजन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल समय प्रातः 11बजे से 4 बजे तकचारभुजा मंदिर परिसर पर आयोजित हो रही है। इस आयोजन के दौरान ही 5 अप्रैल को मानस भारती सुश्री अपर्णा नागदा का जन्म दिवस था। जिस पर रेवली देवली के तिरुपति भक्त मंडल ने कथा वाचक अपर्णा नागदा का जन्मदिवस मनाया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर तिरुपति भक्त मंडल के बाबूलाल नागदा, पप्पू लाल नागदा पटवारी, श्याम नागदा, डॉ मोहन नागदा, दीपक नागदा, लक्ष्य नागदाके अतिरिक्त कई महिला, पुरुष एवं भक्तजन उपस्थित थे। जैसा की विदित है कि कथा वाचक ने प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कई जगह कथाएं की है। सुश्री अपर्णा नागदा बाल्यकाल से ही श्री कृष्ण की अनन्य भक्त रही है। आप श्री राम परिवार वाराणसी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। बचपन से ही आपके ऊपर मां सरस्वती की ऐसी कृपा रही की पूरे क्षेत्र मे सालों से आप कई कथाएं कर चुके हैं, तथा लाखों की तादाद में देश के कोने-कोने में आप अनुयाई है, बचपन से ही श्री कृष्ण की प्रतिमा आपका लगाव है की हमेशा ही आपके साथ वह प्रतिमा देखी गई है। 2 अप्रैल से आप की कथा चारभुजा मंदिर परिसर पिपलोन में आयोजित हो रही है तथा आसपास के क्षेत्र से कई श्रद्धालु उनकी कथा को श्रवण करने के लिए पिपलोंन रोजाना ही श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। चारभुजा सेवा समिति ने भी श्रद्धालु भक्तजनों की सेवा में लगातार लगे हुए हैं।