मनासा। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनासा नगर में रंगों का त्योहार रंग तेरस बड़े धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। रविवार दोपहर 12 बजे से नगर के रामपुरा नाका स्थिति सोमनाथ महादेव मंदिर से ढोल-ढमाकों के साथ रंगारंग गेर शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग बद्री विशाल मंदिर चौपड़ गट्टा, अल्हेड़ दरवाजा पहुंची। जहां पर गैर का समापन किया गया। आयोजन के दौरान नगर परिषद फायर बिग्रेड द्वारा पानी की बौछार की गई और रंग गुलाल उड़ाया, डीजे की धुन पर नाचते झूमते सैंकड़ो की संख्या में युवाओं ने पानी की बौछार का आनंद लिया। आचार सहिता को देखते हुए किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति ना बने। पुलिस प्रशासन हर जगह तैनात रहा।