नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले झांझरवाड़ा रोड पर हिंगोरिया रेलवे फाटक के समीप एक सड़क हादसा हो गया। घटना में एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पैर में काफी गंभीर चोट आई है।
जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल पिता किशननाथ योगी (24) वर्ष जाति योगीनाथ निवासी धामनिया झंझारवाड़ा नीमच की ओर जा रहा था। तभी नीमच की ओर से झंझारवाड़ा की ओर आ रही कार क्रमांक आरजे 14 सीएल 1341 सामने से आ गई। इस दौरान बाइक सवार युवक अपना संतुलन खो बैठा और तेज गति से कार में जा टकराया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को कार चालक ही अपनी कार में बैठकर नीमच जिला चिकित्सालय लाया। जहां घायलों का इलाज जारी है।