चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव व कालिका माताजी स्थल पर चैत्र नवरात्रि पर्व 9 अप्रैल को घट स्थापना के साथ आस्था और उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।
मंगलवार को अपराह्न 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त में भोपाजी बाबूलाल जटिया के सानिध्य में घट स्थापना व अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसी के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।
जिला मुख्यालय से करीब 8 कि मी दूरी पर बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव स्थल पर मंदिर पर होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।
अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।