BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 11:30 am
KHABAR : शबे कद्र पर कुरान-ए-हाफिजों का मस्जिद कमेटियों ने किया माला पहनाकर व साफा बांध कर इस्तकबाल, समाजजनों ने रातभर की खुदा की ईबादत, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। बरकतों ओर रहमतो का महिना माहे रमजान अब समाप्ति की ओर चल रहा है बीते कल शनिवार की रात्री 27 वीं यानी शब ए कद्र के मुबारक मौके पर मुस्लिमजनो ने रातभर मस्जिदों, इबादतगाहों, घरो में जाग कर रब की इबादत की, इस रात में रमजान माह के दौरान रखे गए रोजे कबूल करने की दुआ भी रब की बारगाह में की गई। वही मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में पहुचकर रात भर इबादत में गुजारने के बाद अल सुबह फज्र की नमाज अदा कर देश प्रदेश में अमन चौन व खुशहाली के लिए रब की बारगाह में दामन फैला कर विशेष रूप से दुआएं मांगी गई दरअसल, रमजानुल मुबारक महीने के 27 वीं शब का महत्व इस्लाम धर्म में काफी रखता है यह 26 वें रोजे के बाद शबे कद्र मनाई जाती है। मुस्लिम धर्मावलंबियों के अनुसार बताया गया है की शब ए कद्र पर रब ने पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरआन शरीफ नाजिल किया था जिस वजह से इस रात्री में इबादत करना अफजल माना जाता है। इस रात्रि में मस्जिदों सहित इबादतगाहों पर बड़ी संख्या में इबादत करने वाले दिखाई दिए। उक्त शबे कद्र को लेकर मुस्लिम समाज के युवा पत्रकार नोशाद अली जावद ने जानकारी देते हुए बताया कि जावद के खुर्रा चौक की ओर जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद रामपुरा दरवाजा, हुसैनी मस्जिद नीमच दरवाजा, मोमिन मोहल्ला स्थित मोमिनाल मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में तरावीह की नमाज पूरी होने के बाद शबे कद्र के मुबारक मौके पर नीमच दरवाजा स्थित हुसैनी मस्जिद परिसर में तरावीह की नमाज पढ़ाने वाले मस्जिद के इमाम हाफिज समीर कादरी, हाजी ख्वाजा हुसैन मेवाफरोश, मोअज्जिन राजाबाबू का मस्जिद कमेटी के सदर फिरोज मेवाफरोश, नायब सदर हाजी मोहम्मद रंगरेज, सचिव हाजी अमजद मेवाफरोज, सहसचिव छोटू रंगरेज, कोषाध्यक्ष फिरोज रंगरेज व सदस्यों ने इस्तकबाल किया ओर मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों का भी समाजजनो ने माला पहनाकर साफा बांध कर सम्मान किया, खुर्रा चौक की ओर जामा मस्जिद परिसर में हाफिज आसिफ अंसारी सा. का मस्जिद सदर मोहम्मद हारून छीपा, समाज के वरिष्ठ एडवोकेट लईक एहमद छीपा, जुल्फिकार छिपा, एडवोकेट फजल एहमद छीपा, मोहम्मद फिरोज छिपा, मोहम्मद सलीम छीपा ने माला पहनाकर साफा बांध कर सम्मान किया वही मोमिन मोहल्ला स्थित मोमिनाल मस्जिद परिसर में मस्जिद कमेटी शाकिर अंसारी पूर्व पार्षद, खजांची असरार अंसारी द्वारा हाफिज फरीद अंसारी सा. का माला पहनाकर साफा बांध कर सम्मान किया, नई मस्जिद छिपान परिसर में सहीद हाफिज सा.का मस्जिद सदर सुलेमान कुंडलावाला छीपा ने माला पहनाकर साफा बांध कर सम्मान किया उसी प्रकार रामपुरा दरवाजा स्थित मदीना मस्जिद परिसर में मौलाना एमडी अशफाक आलम सा. का माला पहनाकर साफा बांध कर मस्जिद सदर जाकिर हुसैन भिस्ती, सेकेट्री नूर मोहम्मद देशव्यानी, सचिव मुक्तियार एहमद कागदी ने सम्मान किया। दरअसल, पवित्र रमजान माह के तीसरे अशरे की 27 वीं शब को शब-ए-कद्र के रूप में मनाया जाता इसी मुकद्दस रात में कुरआन भी मुकम्मल हुआ। रमजान के तीसरे अशरे की पांच पाक रातों में शब-ए-कद्र को तलाश किया जाता साथ ही कमेटियों द्वारा हाफिजो के इस्तकबाल की रस्मे निभाकर उनको नजराना पेश कर तहे दिल से सम्मान किया तथा देर रात में मुस्लिम समाज के लोगों ने कब्रिस्तान जाकर बुजुर्गों की कब्र पर फातिहा पढक़र उनके लिए दुआ की गई वही शबे कद्र के मौके पर सभी मस्जिदों को रंगबिरंगी रौशनी से सजाया गया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE