नीमच। पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में चैट्रीचंड्र उत्सव समिति अंतर्गत सभी सिंधी समाज द्वारा सामूहिक होकर दस दिवसीय चैट्रीचंड्र महोत्सव-2024 हर्षाेल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रत्येक रविवार को नगर में अलग-अलग स्थानों पर स्थित श्री झूलेलाल जी के मंदिरों पर प्रत्येक रविवार को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में रविवार, दिनांक 07 अप्रैल 2024 को सांय 6.30 बजे स्थानीय टीआईटी स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर पर उपस्थित समाजजनों द्वारा भजन कीर्तन कर महाआरती का आयोजन किया गया।
चेट्रीचंड्र पर्व के उपलक्ष में पांचवें रविवार पर अंतिम महा आरती का आयोजन किया गया।
उक्त महाआरती में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मुखी मनोहर अर्जनानी, उपाध्यक्ष ईश्वर आहूजा (मेडिकल), आसनदास चांवला, कोषाध्यक्ष राजकुमार मंगनानी, सचिव महेश वर्धानी, व्यस्थापक पुरण रामचंदानी, गोपाल मूलचंदानी, गजेंद्र चावला, राजेश प्रेमाणी, चंद्रप्रकाश तालरेजा, दिलीप लालवानी, राजेश लालवानी, पुरषोत्तम लखवानी, राजू अठवानी, रमेश केवलानी, पूजा केवलानी, आकांक्षा तालरेजा, अरुणा तालरेजा, गोदावरी लालवानी सहित बड़ी संख्या समाज के विभिन्न समस्त संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं महिला पुरुष उपस्थित रहे।