नीमच। स्वर्गीय बाबूलाल साहू बघाना वालों के सुपुत्र एवं दिनेश साहू इंदौर वालों के छोटे भाई हर्षित के पूज्य पिताजी महेश साहू बघाना वालों का आकस्मिक निधन 7 अप्रैल 2024 को रात्रि 11.30 बजे हो गया है, जिनकी शवयात्रा आज 8 अप्रैल को प्रातः 10 बजे फतेह चौक स्थित निवास से निकली। अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। छोटी सादड़ी रोड स्थित मुक्ति धाम में हुई शोकसभा में उपस्थित नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।