BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 12:44 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और भरी दोपहरी का समय, जब किसानों को मिली अवकाश की सूचना तो बनी ये स्थिति, अन्नदाताओं ने लगाया जिम्मेदारों पर बड़ा आरोप, बोले- कई बार की शिकायत, नहीं होती सुनवाई, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में व्यवस्थाओं की कमी के चलते जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। आगामी अवकाश से पहले आज मंडी में सभी जिंसों की आवक अधिक हो रही है। आवक अधिक होने से मंडी में किसानों के वाहनों से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इससे मंडी व्यापारियों के साथ ही किसानों व अन्य लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

80 सुरक्षा गार्ड होने के बाद भी ऐसी स्थिति- 
कृषि उपज मंडी में आगामी दिनों में त्योहार के चलते अवकाश घोषित किया गया है। आगामी दिनों के अवकाश के चलते ही आज मंडी में सभी तरह की जिंसों की बंपर आवक रही। किसानों की मानें तो मंडी में करीब 80 सुरक्षा गार्ड तैनात है। लेकिन आज एक भी सुरक्षा गार्ड व्यवस्था संभालते हुए नजर नहीं आ रहा है। ये सभी गार्ड दिनभर चाय व अन्य तरह की होटलों पर बैठकर टाईम पास करते हैं। वहीं अन्नदाताओं ने कहा कि मंडी के अधिकारी व मंडी इंस्पेक्टर भी सुनवाई नहीं करते हैं। इन सुरक्षा गार्डों की कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

कल बेमौसम हुई बारिश से नुकसान-
आपकों बता दें कि कल रविवार रात में अचानक हुई बारिश से भी मंडी में नुकसान हुआ है। मंडी में नीलामी के लिए ढेर लगाकर रखी गई किसानों की उपज भीग गई। अचानक बारिश से मंडी में अफरा-तफरी की स्थिति भी निर्मित हुई। किसानों ने मंडी प्रशासन पर व्यवस्थाओं की कमी का आरोप भी लगाया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE