BREAKING NEWS
नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 3:27 pm
KHABAR : नीमच जिले की प्रसिद्ध आंवरी माता जी में पैदल चुनरी यात्रा के साथ होगा 18 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का आगाज, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। भारतीय संस्कृति में आराधना एवं साधना के लिए पर्व को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, नवरात्रि में भक्ति के द्वार खुल जाते हैं और आराधना, साधना, जप, तप, मंत्र, यज्ञ, हवन, उपवास, त्याग और सहयोग भावना के साथ शक्ति की आराधना देवी उपासना की जाती है। नवरात्र हिंदूओं  का विशेष और सबसे पवित्र पर्व है, नवरात्र का धार्मिक, आध्यात्मिक, लौकिक और शारीरिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। चीताखेडा से मात्र दो किलो मीटर दूरी पर स्थित आंवरीमाताजी का धाम माताजी का खेड़ा की पावन धरा पर अतिप्राचीन  आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी के अलौकिक दरबार में हर साल की तरह चैत्र सुदी नवरात्रि पावन पर्व के अवसर पर मेला समिति द्वारा नौ दिवसीय विशाल मेला आयोजित करवाते आ रहें हैं इस बार आज  मंगलवार से बुधवार तक 18 वां मेला महोत्सव आयोजित होने जा रहा है।आज दिवस 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को 151फिट लंबी चुनरी यात्रा बैंड बाजा और बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ प्रातरू8रू30 बजे निकाली जाएगी। मां जगदम्बा के दरबार में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी मेला सिमिती अध्यक्ष दशरथ माली ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि आज मेले के प्रथम दिन चैत्र सुदी एकम बुधवार दिनांक 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को प्रात रूसाढ़े आठ बजे चीताखेडा के बजरंग मंदिर से बैण्ड बाजों और डीजे के साथ 151फिट लंबी चुनरी यात्रा प्रारंभ होगी, साथ ही मां जगदम्बा आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी की प्रतिमा विशेष आकर्षक रथ में सवार होकर बड़े ही धूमधाम से गांव की प्रजा का  हाल जानने निकलेगी। बजरंग मंदिर से बड़ा गणपति चौक,शैख मौहल्ला, माणक चौक,नीम चौक,सदर बाजार, चेनपुरा चौराहा,बस स्टैंड, नई आबादी मार्ग से परिभ्रमण करती हुई माताजी का खेड़ा पहुंचेगी, जहां पर  अभिजीत मुहूर्त में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना होगी और  नौ दिवसीय चलने वाली नवरात्रि की घट स्थापना साढ़े ग्यारह बजे होंगी।इस मौके पर नो दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखण्ड जाप, हवन,पाठ-पुजा पण्डित शिवशंकर शर्मा और रामलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मेला समिति द्वारा मां जगदम्बा के दरबार सहित पूरे मेले परिसर को विद्युत डेकोरेशन से जगमगाया गया है। मेला परिसर में दुकानदार भी  दुकानें  बड़ी संख्या में लेकर आए हैं अब मेला परिसर भी छोटा पड़ने लगा है।  समिति ने समस्त धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि मेले में अधिक से अधिक संख्या में पधारे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE