BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 5:29 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जन्नौद और सुबह का वक्त, जब ईमली के विशाल पेड़ के नीचे हुआ कुछ ऐसा तो फैल गई सनसनी, रमेश के घर पसरा मातम, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। क्षेत्र के ग्राम जन्नोद में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव के बाहर स्थित एक इमली के विशाल पेड़ के नीचे एक युवक का शव लोगों को पड़ा मिला।

दरअसल गांव का ही रहने वाला रमेश पिता प्रभु लाल उम्र 40 वर्षीय शाम को अपने घर वालों से कहकर यह निकला था कि वह इमली तोड़ने जा रहा है। मगर रात को वह घर नहीं लौटा, जब परिजन उसकी तलाश करने निकले तो उन्हें इमली के पेड़ के नीचे युवक का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी खबर लगते ही गांव में सनसनी फैल गई।

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी रामपुरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव रामपुरा के शासकीय चिकित्सालय भेजा। जहां परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जा शुरू कर दी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक जब इमली तोड़ने पर पर गया होगा तो काफी ऊंचाई से गिरकर वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE