नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में कल अवकाश के दिन भी लहसुन की उपज की नीलामी होगी। यह निर्णय किसानों की परेशानी को देखते हुए मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने लिया है। मंडी सचिव ने व्यापारियों से चर्चा कर किसानों के लिए सूचना जारी की है। उनके अनुसार आज सोमवार को बची हुई लहसुन की कल मंगलवार को सुबह 11.30 बजे नीलामी की जाएगी।
आपकों बता दें कि आगामी तीन दिन मंडी में अवकाश रहेगा। त्योहारों के चलते मंडी समिति कार्यालय ने अवकाश की घोषणा कर दी है। वहीं किसानों के लिए सूचना भी जारी की गई। मंडी समिति कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार 09 अप्रैल को गुड़ी पड़वा, 10 अप्रैल को चेट्रीचंड व 11 अप्रैल को ईद होने से मंडी में तीन दिन का अवकाश रहेगा।