BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2024, 3:20 pm
KHABAR : सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सदस्यों व महिला प्रकोष्ठ ने मनाया गुड़ी पड़वा, कुमकुम तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सदस्यों व महिला प्रकोष्ठ द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2081 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर मंगलवार को सुबह 8 से 10 बजे तक विजय टॉकीज चौराहे पर नागरिकों को कुमकुम तिलक लगाकर व नीम ,मिश्री ,मिठाई, काली मिर्च खिलाकर हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की धुनों से जनमानस में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए  धुन्हे बजाई गई। कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर जाने वाले राहगीरों और पैदल चलने वालो को नववर्ष की बधाई व सशक्त हिंदू समृद्ध भारत का संदेश दिया गया एवं साथी ही आमजनों को मूक पक्षियों के लिए गर्मी में उनकी प्यास बुझाने एवं उनके दाना पानी की व्यवस्था के लिए करीब 400 सकोरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान चेट्रीचंड के उपलक्ष में निकाले जाने वाली वाहन रैली का भी स्वागत किया गया। साथ ही परिषद द्वारा संचालित महू रोड पर पानी की प्याऊ का भी शुभारंभ किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE