देवास। हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व के शुभ अववसर पर बजरंग सेना संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 17 वे वर्ष भी भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए हिन्दुत्व एकता दिखाने के उद्देश्य एवं धर्म रक्षा के संकल्प के साथ भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। भगवा यात्रा में विधायक गायत्री राजे पवार, विशाल रघुवंशी,भरत चोधरी धर्मेंद्र सिंह बेस,नविन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में बजरंग सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।यात्रा संयोजक एवं संगठन संस्थापक एडवोकेट उमेश चौधरी ने बताया कि भगवा यात्रा गुड़ी पड़वा पर शाम 6 बजे रामदेव मंदिर सयाजी द्वार से पंचमुखी हनुमान जी महाआरती के साथ प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए कालानी बाग स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा पश्चात महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया। यात्रा में हिन्दू समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। शहर के प्रमुख मार्गों पर यात्रा का स्वागत भी किया गया। यात्रा में शामिल विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा की आज हिन्दू नववर्ष गुडी पड़वा के अवसर पर एक भव्य भगवा यात्रा निकाली गई है।यह यात्रा युवाओ को धर्म से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी ओर आज के दिन महत्व युवाओ को पता चले उसमे भी योगदान देगी, मां चामुण्डा देवी ओर तुलजा देवी के आशीर्वाद से देवास मे सुख समृद्धि बनी रहे एसी कामना करती हू।