देवास। नवरात्रि के पहले दिन टेकरी पर जहां माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति ने चढ़ावे में आए पुराने आभूषणों को गलाकर नए मणिराम ज्वेलर्स से आभूषण बनवाए और छोटी माताजी व बड़ी माताजी को पूरे विधिविधान के साथ देर शाम अर्पित किये। आभुषणों को अर्पित करते समय नाथ संप्रदाय के पुजारी, नायब तहसीलदार निधि राजपूत,अतुल सोनी सहित देव प्रबंधन समिती के सदस्य मौजूद रहे। नायब तहसीलदार नोडल अधिकारी निधि राजपूत ने बताया कि चामुण्डा टेकरी पर नवरात्रि व अन्य पर्वों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा छोटी माता, बड़ी माता मंदिर की दान पेटियों में सोने व चांदी के छोटे-छोटे आभूषण दान स्वरूप डाले जाते है। यह आभूषण माताजी को पहनाने में नहीं आते है, इसीलिए हमने लगभग 10 किलो चांदी के आभूषण व 160 ग्राम सोने के छोटे आभूषणों को गलवाकर नए आभूषण तैयार किये।जिनमें छोटी माता के लिए चांदी का मुकूट, चांदी का एक हार व एक सोने का हार बनाया गया है, जो नवरात्रि के पहले दिन माताजी को अर्पित किया गया। वहीं बड़ी माताजी के लिए सोने का मंगलसूत्र व चांदी का एक हार अर्पित किया गया है। आभूषण अर्पण करने का कार्यक्रम विद्वान पंडितों के सानिध्य में पूरे विधिविधान के साथ किया गया। इससे पहले कलेक्टर ऋषव गुप्ता, विधायक, गायत्री राजे पवार ने भी टेकरी पर पहुंचकर माताजी का पूजन किया। विधायक गायत्री राजे पवार ने सभी प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को माताजी की टेकरी पर व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रवीण फूलपगारे, एसडीएम बिहारी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।