देवास। शिवाजी नगर क्षेत्र में स्थित झुग्गी बस्ती में अचानक झोपड़ियों में आग लग गई। भयंकर लगी आग मे करिब चार से पांच मकान चपेट में आ गये। मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने को 2 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया हैं।
जानकारी के अनुसार देवास के शिवाजी नगर क्षेत्र में स्थित झुगी बस्ती में अचानक आग लग गई। आग लगाते क्षेत्र में अपरा तफरी माहौल बन गया और स्थानीय लोग आग को बुझाने में लग गए। बताया जाता है कि यहां पर गणगौर का पूजन हो रहा था और अचानक चिंगारी के लगने से टंकी में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद में एक मकान से दूसरे दूसरे मकान से तीसरे मकान में आग लग गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और फायर कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों द्वारा आग को बुझाया गया। आग की सूचना लगते से ही सीएसपी दिषेश अग्रवाल, तहसीलदार सपना शर्मा, विधायक गायत्री राजे पवार, सभापति रवि जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणो को लेकर जानकारी ली जा रही है और पंचनामा भी बनाया जा रहा है। विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया की बस्ती में आग लग गई थी। जहा परिवार के लोगों से बात की गई है वही उन्के रहने खाने की व्यवस्था भी की जा रही है। और जो भी संभव मदद होगी वह की जाएगी। सीएसपी दिषेश अग्रवाल ने बताया कि जग्गी बस्ती में आज लगेगी सूचना प्राप्त हुई थी पुलिस प्रशासन और नगर निगम की फायर टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। करीब 4 से 5 घरों में आग लगी है। कोई जनहानि नहीं हुई है।