चीताखेड़ा। गुरुवार को दिन में भीषण उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान दिखाई दिया। आसमान में पूरे दिन तेज तपन के साथ काली घटाएं छाई हुई रही। शाम ढलते ही एकाएक आसमान में बिजली की चकाचौंध और गर्जना के साथ धूलभरी अंधड़ चली। इसी के साथ तेज बारिश शुरु हो गई। मोबाइल पर मौसम चक्र के अनुसार समय पूर्व मेले में तैनात पुलिस जवानों ने एलायंस मेंट कर टेंट तंबू से दूर रहने की सलाह दी। चैत्र माह में असाड माह का अहसास कराया। देर शाम साढे 7 बजे समाचार लिखे जाने के बाद तक अनवरत बारिश चल रही थी।
चीताखेड़ा गांव से लगा माता का खेड़ा की पावन धरा पर स्थित आरोग्य देवी महामाया आंवरी माता जी मन्दिर परिसर में मेला समिति द्वारा आयोजित 9 दिवसीय भव्य मेले में प्राकृतिक आपदा तेज आंधी और बारिश से दुकानदारों व श्रद्धालुओं में मची अफरा तफरी। तेज रफ्तार से चली धूलभरी हवा के साथ आसमान में कड़कड़ाती आकाशीय बिजली और गर्जना के साथ बारिश आ जाने के कारण टेंट तंबू उड़ गए। दुकानदारों और मेलार्थियों में अफरा तफरी मच गई, जिससे पूरे मेले में अव्यवस्थाएं फेल गई। अव्यवस्थाओं को देखते हुए मेले में समस्त दुकानदारों एवं मंदिर में उपस्थित समस्त मरीजों की भोजन व्यवस्था कर भोजन करवाया गया।