तराना। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन तराना के किराना व्यवसाई सुभाष भाटी एवं परिवारजनो द्वारा क्षत्रिय राठौर धर्मशाला मे एक श्याम खाटू वाले के नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे भाटपचलना से आए कलाकारों द्वारा खाटूश्याम बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में बालाजी म्यूजिक ग्रुप कानवन के साउंड सिस्टम पर भजन गायक श्याम राठौर मण्डावल वाले एवं अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक बाबा खाटूश्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों की प्रस्तुतियों पर थिरकते रहे। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा से सुख- समृद्धि की कामना की उक्त कार्यक्रम को समाजबंधु सहित श्याम प्रेमियों ने सफल बनाया उपरोक्त जानकारी जितेंद्र भाटी द्वारा दी गई।