BREAKING NEWS
खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 10:56 am
KHABAR : नीमच जिले के चीताखेड़ा में मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाया ईद का पावन पर्व, अल्लाह ताला से मांगी अमन चैन की दुआ, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। मुस्लिम कोम ने गुरुवार को रमजान के पाक महीने में पूरे महीने अल्लाह ताला की इबादत के बाद इंसानियत का पैगाम, नफरत की दीवारों को तोड़ने वाला, रोजों की बरकत का नाम ईद उल फितर का पर्व पूरे शानो शोकत के मनाया गया। 
इस दौरान मुस्लिम कोम के हर उम्र के महिला पुरुषों में अपार उत्साह देखा गया। रमजान के सकुशल संपन्न होने की खुशी में ही अल्लाह ताला को शुक्रिया अदा करने के लिए ही ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं अल्लाह ताला के नेक बंदों की खिदमत का भी मुबारक मौका है ईद।
रमजान सब्र, प्रेम और भाई चारे के साथ -साथ अल्लाह की खिदमत का एक खास महीना है। तभी तो इस्लाम धर्म को मानने वाला हर मुस्लिम कोम रमजान का बेसब्री से इंतजार करता है। मुस्लिम कोम ने गुरुवार को ईद उल फितर का पर्व पूरे शानो शोकत और उमंग के साथ मनाया गया। गुरुवार को प्रातः 7.30 बजे बस स्टैंड पर स्थित जामा मस्जिद पर रोजेदारों सहित मुस्लिम कोम के सभी लोग एकत्रित होकर ढोल ढमाकों के साथ जीरन मार्ग पर स्थित ईदगाह पर पहुंचे जहां पेश इमाम  ने प्रातः 8.15 बजे ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के पश्चात् सभी मुस्लिम कोम के भाईयों ने एक दूसरे से लिपट एवं हाथ मिलाकर ईद मुबारक बाद दी। वहीं हिंदू भाइयों ने भी ईदगाह पर पहुंचकर ईद मुबारक बाद दी। रमजान के पूरे माह रोजा रख चुके रोजेदारों ने नये कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा की। रमजान की शुरुआत भी चांद से हुई और रमजान पूरे होने पर भी ईद का चांद निकला है तो सबके चेहरे पर खुशी हुई। बच्चों व महिलाओं में भी ईद के मौके पर उल्लास नजर आया। इस दिन मीठे पकवान जैसे कि सेंवई, मिठाई जैसे पकवान बनते हैं मीठी सेंवई घर आए मेहमानों, दोस्तों को दावत पर बुलाकर खिलाई जाती है।दावत का दोर देर शाम तक चलता रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE