सरवानियां महाराज। शहर में समाजसेवी शिवम राजपुरोहित को ग्रीड के पास स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष कैलाश सुथार, सचिव राजेंद्र सिंह, सहायक सचिव जितेंद्र कहार कोषाध्यक्ष पंकज धनगर को बनाया गया है। यह निर्वाचन द्वितीय वर्षीय साधारण सभा की बैठक में किया गया है। ज्ञात रहे कि शिवम् राजपुरोहित सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से सामाजिक सेवा करने में पीछे नहीं रहते हैं। सभी निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को समिति सदस्यों के साथ साथ आमजनों ने भी बधाई दी है।
इसके साथ ही खरे वाले हनुमान मंदिर समिति के भी निर्वाचन सम्पन्न हुए, जिसमें वीरेन्द्र प्रताप सिंह राणावत भैय्या को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश राठौर को कार्यवाहक अध्यक्ष, सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष दिलीप पलोड़ सहित कार्यकारिणी का गठन किया गया। इन निर्वाचन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।