BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नीट परीक्षा आज, 2000$ परीक्षार्थी.. <<     KHABAR : विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 5:44 pm
KHABAR : नगर में धूमधाम से निकला गणगौर पर्व का चल समारोह, राजस्थानी वेशभूषा में निकली महेश्वरी समाज की महिलाएं, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

भोरासा। चौत्र शुक्ल तृतीया तिथि पर गणगौर पर्व मनाने की परंपरा है महिलाए इस पर्व को श्रद्धा पूर्वक मनाती है यूं तो इस त्योहार की शुरुआत होली के दूसरे दिन से हो जाति है और अगले 16 दिनों तक इसे मनाया जाता है चौत्र शुक्ल की तृतीया को इसकी पूर्णता होती है इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं तो वही कुंवारी बालिका मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती है गणगौर तीज को सौभाग्य तृतीया के नाम से भी जाना जाता है रंग और तीज के एक दिन पहले कुवारी और नवविवाहित महिलाएं पूजी हुई गणगोर को नदी तालाब सरोवर में पानी पिलाती है और दूसरे दिन शाम को विसर्जन कर दिया जाता है आज गुरूवार को भोरासा नगर समेत संपूर्ण क्षेत्र  में गणगौर का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया और माता गणगौर की पूजा की मां पार्वती के रूप में यह पूजा की जा जाती है और भगवान भोलेनाथ को भी ईश्वर के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ याद किया जाता है इस पर्व पर महिला अपने पति और परिवार की मंगल कामना करती हैं अच्छे वर के लिए बालिकाओ के द्वारा पूजन किया जाता है नगर मे लगातार यह पूजा की जा रही थी गुरूवार को भी पूजन किया गया 16 दिनों से गणगौर माता की पूजा आराधना लगातार की जा रही थी दोहे और मंगल गीत गाए जा रहे थे पिछले 15 दिनों से लगातार नगर मे बाने निकाले जा रहे थे वही माता की पूजा करके मंगल कामना मांगते हुए  गीत गाये गए इस त्यौहार को खासतौर से मंदिरों में मिट्टी की गणगौर माता की मूर्ति बनाई गई थी बाद में उन्हे ठंडा किया गया गणगौर माता से महिलाएं मंगल कामना करती हैं आज गुरूवार को महिलाओं ने नगर मे एक बाना निकाला और नगर मे अन्य महिलाओ ने भी माहेश्वरी समाज के साथ जुलूस बाना निकाला गया वही महेश्वरी समाज की महिलाएं राजस्थानी ड्रेस पहनकर राजस्थानी वेशभूषा में निकली वही इस वर्ष जिनकी शादी हुई उनके उद्यापन हुए हैं। 


माहेश्वरी समाज महिला संघ अध्यक्ष राधा बलदवा ने बताया कि हर वर्ष हर्षाेल्लास के साथ गणगौर का पर्व मनाते हैं जो इस वर्ष भी यह त्यौहार मनाया गया भगवान से अपने परिवार व क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंगलकामनाएं की है वही महेश्वरी धर्मशाला से एक बाना निकाला गया जो बजाज साहब के चोपड़े पर पहुंचा यहां पर महिलाओं द्वारा गणगौर माता की पूजा अर्चना कर गीत गाए गए इसके बाद यहां से फिर महेश्वरी धर्मशाला यह बाना पहुंचा और यहां पर इस पर्व का समापन हुआ इस अवसर पर बड़ी संख्या में महेश्वरी समाज की महिलाएं उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE